CM Mohan Yadavs father merged with Panchatatva, bid his last farewell with tearful eyes, crowd gathered


 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता सेठ पूनमचंद यादव पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार क्षिप्रा तट पर भूखीमाता मंदिर के पास हुआ. उनका 100 वर्ष की आयु में 3 सितंबर को निधन हो गया था. स्व. पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा उनके निज निवास गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा से शुरू हुई. इसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा. इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. स्व. यादव के अंतिम दर्शनों के लिए उनके निवास पर भारी भीड़ लगी गई थी.

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिताजी के निधन से पूरा मध्य प्रदेश स्तब्ध है. उन्होंने अपने जीवन में कठिन मेहनत और परिश्रम से मोहन यादव जैसे बेटे को खड़ा किया, जो आज पूरा मध्य प्रदेश संभाल रहे हैं. यह क्षति संपूर्ण मध्य प्रदेश की है. भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं.

 

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा, ईश्वर की कृपा से सीएम के पिता उन्हें मुख्यमंत्री बनते हुए देख पाए। इससे बड़े सौभाग्य की बात क्या हो सकती है। जीवन ऐसा जियो कि मृत्यु उत्सव बन जाए।


By - sagarttvnews

04-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.