नोटों की गड्डियां, जब एक व्यक्ति के जेब से निकली तो लोगों ने बुलाई पुलिस


 

एमपी के खंडवा पुलिस ने आज दो दिन पहले एक गांव में हुई लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी की घटना का खुलासा किया। जिनके घर चोरी हुई उनका नोकर ही चोर निकला है। पुलिस ने मालिक के सूने मकान में चोरी करने वाले घर के नौकर को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया है।  इसके पास से लगभग पौने चार लाख रूपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण और नगदी भी बरामद कर लिए। 

 

मामला पिपलोद थाना क्षेत्र के सराय गांव का है। यहां शनिवार को संतोष दुबे के घर चोरी हुई थी। संतोष दुबे अपनी पत्नी का इलाज करवाने पुणे गए थे। इस दौरान आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।  संतोष दुबे के भाई लोकेश दुबे ने पुलिस थाना में चोरी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो उसे गांव के ही राजू नाम के युवक पर शंका हुई ।

 

आरोपी राजू संतोष दुबे के घर का नौकर है । राजू शराब पीने का आदी था और घटना के दूसरे दिन शराब की दुकान पर वह नोटों की गड्डी निकालकर शराब का पेमेंट कर रहा था. इसी सूचना के आधार पर पुलिस उस तक पहुंची। आरोपी राजू को मालूम था कि उसका मालिक बाहर गया हुआ है। इस दौरान आरोपी ने घर का ताला तोड़कर घर घुसा। गेंहू की कोठी गेंहू निकालते समय उसे सोने चांदी की ज्वैलरी और नगद रुपये मिले जिसे आरोपी चुरा कर ले गया था। पुलिस ने सारा सामान बरामद कर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया। 


By - sagarttvnews

10-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.