शिव की नगरी बांदकपुर हुई जलमग्न, ट्रैक्टर से पहुंचे निरीक्षण करने अधिकारी


 

एमपी के दमोह सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार 15 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मानो प्रलय ला दी हो चारों तरफ पानी ही अपनी नजर आ रहा है। वहीं शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो चुके हैं और पानी में डूबे हुये नजर आ रहे हैं। तो वही कुछ क्षेत्रों का पानी अपनी हद को लांघकर घरों में भर चुका है. जिससे अब लोगों का जल जीवन भी अस्त-व्यस्त होता हुआ नजर आ रहा है। वही मौसम विभाग की मांने तो मौसम विभाग का कहना है। कि लगभग 48 घंटे बारिश का अलर्ट मोड है जिसमें सभी को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।

 

शिव की नगरी बांदकपुर भी जलमग्न,चौकी प्रभारी और तहसीलदार का ट्रैक्टर से निरीक्षण चारों तरफ पानी की हाहाकार से जहां अफरातफरी के हालत अब निर्मित होते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वही बुंदेलखंड का हिंदू तीर्थ क्षेत्र और  शिव की नगरी बांदकपुर भी जलमग्न हो चुका है। इसके साथ ही पास में बनी चौकी भी पानी में पूरी तरह डूब चुकी है। वही चौकी प्रभारी और तहसीलदार द्वारा शहर का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी पानी भराव वाले क्षेत्र में लोगों की मदद मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयासरत् है। गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में जिले में 8 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। जिले के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। सतधरू, पगरा, साजली नदी पर बनाए गए डेमो के गेट भी खोल दिए गए हैं, जिससे नदियों उफान पर है। जिले भर में कहीं लोगों के घरों में पानी भर गया है, तो कहीं पुलिस चौकी डूब रही है।


By - sagarttvnews

12-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.