सुनार नदी उफान पर, खुद ही विसर्जित हो गई गणेश प्रतिमा ,लोगों ने पूजा की, फिर प्रतिमा पानी में समाई
एमपी के दमोह जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते हुए जिले के सभी नदी और नाल फोन पर आ गए हैं। इसके चलते हुए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच दमोह जिले के हटा की सुनार नदी में भी सुबह से जलस्तर बढता गया। नावघाट पर बिहारी जी सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। जो नदी के बढते जलस्तर में पहले घिर गयी। फिर प्रतिमा तक नदी का पानी पहुंचा। तो समिति के सदस्यों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर सब कुछ भगवान गणेश और माँ सुनार मैया पर छोड दिया।
नदी का जलस्तर बढा और पानी ने भगवान गणेश की आधी प्रतिमा को अपने आगोश में ले लिया। जैसे ही 11 बजकर 39 मिनिट हुये गणेश प्रतिमा का अपने आप विसर्जन हो गया। इस अद्भुत नजारे को हजारों लोगों ने अपनी आंखों से देखा वहीं कई लोगों ने इस पल को अपने-अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया। हटा में घटे इस अद्भुत चमत्कार की जगह-जगह चर्चा व्याप्त है। वहीं समिति के सदस्य इसे भगवान की इच्छा मान रही है। क्योंकि अनंत चतुर्दशी पर ही प्रतिमा का विसर्जन होता था। लेकिन और इस वर्ष आपने आप ही प्रतिमा का विसर्जन अपने आप हो गया।