सागर - पितृ पक्ष में पितरों की अराधना से घर में आयेगी खुशहाली, तर्पण के बाद करें ये कार्य


 

पितरों की तृप्ति मुक्ति भुक्ति के लिए 18 सितंबर यानि की आज से पितृपक्ष शुरू हो गए हैं. सागर तालाब के विट्ठल मंदिर के घाट पर पंडित यशोवर्धन चौबे के द्वारा सामूहिक तर्पण करवाया जा रहा हैं, पहले दिन हजारों की संख्या में याचको ने अपने पितरों का तर्पण किया, उन्होने बताया कि यह यम/ नियम /संयम /में समाहित अपने पितरों की ऋण से उऋणी होने के लिए भादों की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से कुआर के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक क्रमशः15 दिन तक चलते हैं 

 

 

 

पितृ के आशीर्वाद से वंश वृद्धि, स्वास्थ्य में वृद्धि, व्यापार में वृद्धि, संतान की आयु में वृद्धि, घर परिवार में सुख और शांति बनी रहती है और जैसे देवता और ऋषि हमें सुख शांति का आशीर्वाद वर्ष भर देते हैं  वैसे ही पितृ भी हमें आशीर्वाद दें इन 15 दिनों मे इसलिए यह विशेष प्रयोजन होता है.

 

 

 

 व्यक्ति 15 दिन तर्पण करता है चाहे जलाशय पर या घर पर उसका मूल सार यही है.  प्रातः काल उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले वह तर्पण करता है. उसके बाद घर पर जाकर घर की देहरी पर दो जोड़ी चरण बनाए जाते हैं. उनका चंदन रोड़ी चावल लगाकर पूजन करता है फिर लकड़ी के पटा पर कुश को रखकर उनका पूजन करके फिर भोजन के 4 भाग निकलता है . पहला कुत्ता दूसरा कौवा तीसरा कन्या और चौथा गाय का इसके बाद वह फिर अग्नि में तीन बार घी छोड़ता है . और तीन बार शक्कर या गुड छोड़ता है और एक बार धूप फिर इसके बाद एक तेल का दिया दक्षिण की और उजियार कर उसमें प्रति दिवस बढ़ते क्रम में एक तिल का दाना डालता है. इस बार पूर्णिमा और प्रथम एक दिन ही है इसलिए पहले दिन दो तिल के दाने डाले जाएंगे. इसके बाद यह बढ़ते क्रम में होगा


By - sagarttvnews

18-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.