Sagar- ऐसा कुंआ जिसका पानी लोगों को बीमार बना रहा, गांव वाले अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग हरकत में


 

सागर जिले के महुआ खेड़ा में कुएं का पानी पीने से पूरा गांव उल्टी दस्त की चपेट में आ गया है, 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए, जिसमे बच्चे, युवा बुजुर्ग महिलाएं सभी शामिल हैं, बीमारी की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है, एक टीम लगातार निगरानी को तैनात कर दी है ये गांव बिलहरा नगर परिषद क्षेत्र में आता है, 

 

 

 

बीमारो का इलाज सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और बिलहरा में जारी है। उल्टी -दस्त के मरीज सामने आने के बाद जैसीनगर बीएमओ डॉ एलएस शाक्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने महुआखेड़ा का निरीक्षण किया।

 

 डॉक्टर एलएस शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया महुआखेड़ा मे एक कुआँ है जिसमे लगभग 25 -30 मोटर डली हुई है जिससे कुए का पानी सप्लाई होता है और कुएं के आसपास गाय का गोबर सहित काफी गंदगी है जिसे बारिश के साथ गंदगी रिसकर कुएं में जा रही है,यही एक सोर्स है जिससे गांव के लोग बीमार हो रहे हैं जिसको लेकर मेने नगर परिषद के सीएमओ से बात कह कर सभी मोटर निकलवा दी है कुएं में ब्लीचिंग डलवा दिया है, हमारी टीम ने घर- घर जाकर सर्वे किया है कुछ नए मरीज मिले हैं, फिलहाल अभी स्थिति कंट्रोल में है परसो 25-30 मरीज थे कल 17-18 मरीज थे आज 15 के करीब नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपने घर के आसपास साफ सफाई बनाए रखने व उबालकर पानी पीने की अपील की गई है।


By - sagarttvnews

19-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.