सागर-केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री के विरुद्ध खुरई थाने में FIR करने की मांग
सागर जिले के खुरई- म.प्र. कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के विरुद्ध दिनांक 15 सितबर 2024 को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि, राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकी हैं उनके विरुद्ध इनाम घोषित होना चाहिए, बिट्टू ने यह भी कहा है कि वे हिंदुस्तानी नहीं हैं तथा उन्हें देश से प्रेम नहीं है तथा देश तोड़ने बम व बारूद, गोले बनाने जैसे ट्रेनों बसों को दुर्घटना ग्रस्त करने में उनका हाथ है। राहुल गांधी पर आतंकी होने का इनाम घोषित होना चहिए। जबकि पूरे देश जानता है कि राहुल गांधी के पिता स्व. राजीव गांधी जी ने देश के लिए बलिदान दिया है।
उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी ने देश के लिए शहादत दी तथा राहुल गांधी की रगों में उनका ही रक्त बह रहा है। तथा वह सच्चे देश भक्त हैं। उनके प्रति अपशब्दों का सार्वजनिक रूप से प्रयोग उनका अपमान किया गया है। जिससे समस्त कांग्रेस इस बयानबाजी से आहत है। खुरई ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड. शाकिर खान की अगुवाई में खुरई ग्रामींण थाना पहुंचकर दोनों मंत्रियों के विरुद्ध एफ.आई.आर. कर गिरफ्तार करने की मांग की गई है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुरई अध्यक्ष एड. शाकिर खान ने कहा राहुल गांधी जी ने देश में 4000 किलोमीटर की पैदल पद यात्रा कर देश में अमन व भाईचारे का पैगाम दिया है। पूर्व प्रदेश सचिव श्री हरविंदर सिंह चावला एवं प्रदेश प्रतिनिधि आशु भाईजान ने भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए बयानों की कड़ी निंदा कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों द्वारा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के लिए जो टिप्पणी की गई है जिस भाषा का प्रयोग किया गया है यह देश को जोड़ने वाले नहीं यह देश को तोड़ने वाले वक्तव्य आज स्थानीय कांग्रेस साथियों के साथ खुरई शहर थाने में पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ fir की मांग की