कौन है शिवराज सिंह चौहान के समधी ? दोनों बहू एक साथ घर लाएंगे क्या शिवराज ?


मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और मोदी सरकार 3.O में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही बहू आने वाली है। 17 अक्टूबर बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई राजस्थान के उदयपुर की अमानत बंसल के साथ हो गयी है। अमानत बंसल लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की स्टूडेंट रही हैं. उनके पिता अनुपम बंसल जानेमाने बिजनेसमेन हैं.गौरतबल है कि शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की सगाई मई में हुई थी. उनकी होने वाली पत्नी का नाम रिद्धि जैन है. कुणाल लव मैरिज करने जा रहे हैं. रिद्धि भोपाल के एक जाने माने परिवार से तालुख रखती है. उनके पिता संदीप जैन देश की जानीमानी कंपनी में वाईस प्रेजिडेंट है  

 

लेकिन क्या आप जानते है शिवराज के समधी आखिर कौन है ?  तो चलिए आपको बताते है।  

 

शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहू अमानत बंसल के पिता यानी शिवराज सिंह चौहान के समधी अनुपम बंसल  जाने-माने जूते बनाने वाली कंपनी लिबर्टी  शूज कंपनी के मालिक हैं.अनुपम बंसल का कारोबार बड़ा है। देश के कई हिस्सों में उनका बिजनेस है। वहीं, अनुपम बंसल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सगाई की तारीख तय होने के बाद दोनों परिवारों में खुशी की लहर है। वहीं, अमानत बंसल की मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं।

 

वही छोटे समधी की बात करे तो छोटी बहू रिद्धि जैन के दादा इंद्रमल जैन भोपाल के नामी डॉक्टर हैं। रिद्धि जैन के पिता संदीप जैन आदित्य बिरला ग्रुप में वाइस प्रेसिडेंट हैं। भोपाल में ये परिवार काफी नामचीन है। संदीप जैन की दो बेटियां ही हैं। जैन का परिवार भोपाल में ही रहता है।

 

वही माना जा रहा है कि शिवराज सिंह एक साथ दोनों बहुओं को घर लाएंगे.


By - sagarttvnews

19-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.