अकाउंट में हुआ लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन फिर बैंक में खाता किया होल्ड आखिर क्यों ?


 

एमपी के विदिशा के बंटी नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने महज 2 हजार रुपए के लालच में खाता खुलवाया जिसमें करीब 70 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हो गया l इतनी बड़ी रकम के ट्रांजेक्शन होने की जानकारी जब युवक को लगी तो वह घबरा गया और सीधे पुलिस के पास जा पहुंचा l दरअसल बंटी नगर क्षेत्र में रहने वाले भानसिंह लोधी नाम का युवक उसी मोहल्ले के एक जिम में कसरत करने के लिए जाया करता था l इस दौरान उसकी पीतल मिल चौराहे पर रहने वाले मोहित नामक एक व्यक्ति से पहचान हुई और धीरे-धीरे वहां पहचान दोस्ती में बदल गई l व्यक्ति ने 2 हजार का लालच दिया और उसके एवज में बैंक में खाता खुलवाने की बात कही l खाता खुलवाने के लिए ₹1000 की रकम भी मोहित द्वारा दी गई इसके बाद बैंक से मिलने वाले एटीएम और चेक बुक के साथ जिस मोबाइल नंबर से खाता खुलवाया गया था वह भी उमेश ने अपने पास रख लिया l 

 

युवक भानसिंह ने सोचा कि बस हो गया काम पर इतना नहीं था धीरे-धीरे उस खाते में लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन होने लगे और इस बात की भनक विवेक को नहीं लगी l एक रोज विवेक अनायास ही उसके पास रखी खाते की पासबुक को लेकर एंट्री कराने बैंक पहुंचा तो उसमें लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन दिखाई दिए फिर क्या था विवेक के कान खड़े हो गए और उसने बैंक कर्मचारियों से उक्त खाते में हुए लेनदेन को लेकर मनाही कर दी जिसको लेकर बैंक द्वारा फिलहाल खाते पर होल्ड लगा दिया गया है l वहीं इस मामले की शिकायत को लेकर पहुंचे भानसिंह ने अपनी आप बीती एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे को सुनाई l एडिशनल एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही साइबर टीम को एक्टिव कर दिया और इस मामले में लिप्त व्यक्ति मोहित को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया l मामले को लेकर पड़ताल की जा रही है कि आखिर यह एक जालसाजी है अथवा फर्जी तरीके से किया गया लेनदेन l जानकारी के अनुसार ऐसे ही एक अन्य व्यक्ति का भी खाता खुलवाया गया है जिसने भी सतर्कता बरतते हुए पूर्व से ही पुलिस को सूचित कर दिया है l प्रथम दृष्टया पुलिस को इस मामले के पीछे किसी फ्रॉड गैंग के होने का अंदेशा लग रहा है l एडिशनल एसपी ने मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है l


By - sagarttvnews

24-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.