MP : बारिश के चलते आरक्षक भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख बदली,नई तारीख घोषित sagar tv news


 

मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते मध्यप्रदेश आरक्षक भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने नई तारीख संबंधी जानकारी जारी की है। यह रहा आदेश - पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दिनांक 26, 27 एवं 28 सितम्बर, 2024 को हुई भारी बारिश के कारण पुलिस आरक्षक (जीडी) एवं (रेडियो) की भर्ती वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु तैयार मैदान उपयुक्त न रह जाने के कारण दिनांक 30 सितम्बर, 1 अक्टूबर एवं 2 अक्टूबर, 2024 को होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथियाँ पुनर्निर्धारित की गई हैं।

 

 

अब इन तिथियों पर होने वाला शारीरिक दक्षता परीक्षण क्रमशः दिनांक 18, 19 एवं 20 नवम्बर, 2024 को किया जायेगा। परीक्षण केंद्र, स्थान एवं शेष तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी अपना संशोधित दिनांक का प्रवेश-पत्र म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल (ESB) की वेबसाईट से डाउनलोड कर, निर्धारित दिनांक को परीक्षण में शामिल हों।सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन/भर्ती) सव्य सांची सराफ ने यह आदेश जारी किया।

 

 

 

 


By - sagar tv news

28-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.