सागर के युवक उड़ा रहे थे मोबाइल टावरों के नेटवर्क , पकड़ते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा
सागर जिले के युवक गिरोह बनाकर मोबाइल टावर में लगी अजना नाम की डिवाइस की चोरी कर उसे लाखों में बेचते थे, एमपी में गदर काटने के बाद भी उत्तर प्रदेश में भी चांदी काटने लगे थे एक के बाद एक कई टावर से यह डिवाइस उन्होंने गायब कर दी पुलिस को लगातार सूचनाओं शिकायतें मिल रही थी लेकिन सागर जिले की बॉर्डर से लगे यूपी ललितपुर के मदनपुर पुलिस ने इन बदमाशों को आखिर दबोच ही लिया, पकड़ी गई चार आरोपियों में तीन माल्थोन थाना क्षेत्र के खटोरा गांव के निवासी हैं पुलिस ने उनके बैंक अकाउंट से करीब 11 लाख रूपए को फ्रीज किया है। पकड़े गए चारों युवकों द्वारा ललितपुर में ही 6 से अधिक टावरों के उपकरण चोरी किए गए थे, यह लोग उन उपकरणों को महंगे दामों पर दूसरे जिलों में बेचते थे। इनके द्वारा मध्यप्रदेश के जिलों में भी टावरों से चोरी की गई है।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि जिले के थाना सौजना, मदनपुर, महरौनी, मड़ावरा, नाराहट, गिरार में लगे मोबाइल टावरों से पिछले दिनों ढाई लाख रूपए की कीमत का अजना की चोरी की गई थी। जालौन थाना में हुई शिकायत में बताया कि हंसेरा में लगे, इन्ड्यूस कम्पनी के मोबाइल टावर में लगे उपकरण अजना को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। इन चोरों को पकड़ने के लिए छह टीमों का गठन किया गया था। जिसमें स्वॉट टीम, सर्विलांस, क्षेत्राधिकारी मड़ावरा के साथ टीमें लगी हुई थी।
उन्होंने सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य तकनीक का प्रयोग किया। यूपी पुलिस ने मालथौन के खटौरा निवासी लवकुश यादव पुत्र सुखराम, रविन्द्र जैन पुत्र राजेश जैन, संदीप उर्फ सुनील जैन पुत्र पवन जैन और थाना मड़ावरा के ग्राम लिधोरा निवासी रामप्रताप पुत्र देवसिंह को पकड़ा है.