डेंगू के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा विरोध प्रदर्शन,डेंगू मच्छर के भोज का किया आयोजन


 

एमपी के इंदौर में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के विरोध में कांग्रेस ने एक अनूठा आयोजन किया। जिसमे कांग्रेसियों ने डेंगू बाबा का विशाल भोज आयोजित किया, जिसमें मच्छरों को आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से गंदे पानी का गिलास पत्तल में रखा गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य नगर निगम को जागरूक करना है। ताकि वे डेंगू के बढ़ते मामलों पर तुरंत कार्रवाई करें।

 

कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले तीन दिनों में शहर में फॉगिंग और छिड़काव नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। वही कांग्रेस का यह अनूठा तरीका स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की जिम्मेदारियों पर सवाल उठा रहा है। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की अनदेखी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि समय पर उपाय नहीं किए गए, तो इसका गंभीर परिणाम हो सकता है।


By - sagarttvnews

08-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.