होटल में युवती के साथ ठहरे युवक के साथ हो गई बड़ी अनहोनी फिर परिजनों ने लगाया चक्काजाम


 

एमपी के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा नगर में संचालित ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह टिंकू चौहान के आयुष होटल में युवती के साथ ठहरे शादीशुदा युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। जिसको लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए है । जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । इस दौरान परिजनों ने लगभग दो घण्टे जाम भी लगाए रखा । जानकारी के मुताबिक ग्राम  सिरोंज निवासी अरविंद सिंह पिता पूरन सिंह परमार 27 वर्षीय जो गांधीनगर निवासी एक युवती के साथ बड़ामलहरा ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह टिंकू चौहान के आयुष होटल जहाँ से ब्लॉक कॉंग्रेस का कार्यालय संचालित होता है । उसके कमरा नंबर 3 में उक्त युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई ।

 

जिसे राजकुमार सिंह ने अस्पताल भेजा और वहाँ से नदारद हो गए । मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही टिंकू चौहान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया । जो पुलिस की भारी मशक्कत और हल्का बल प्रयोग करने के ढाई घण्टे बाद जाम खुलवाने में सफलता मिली । फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर  उक्त युवती के बयान और जांच ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद  कार्यवाही किये जाने के संकेत दिए है । आपको बता दें उक्त होटल के बाहर पूर्व में घुवारा ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष की  हत्या भी हो चुकी है । फिलहाल अस्पताल और आयुष होटल एस डी एम प्रशांत अग्रवाल, एस डी ओ पी रोहित अलावा के नेतृत्व में पुलिस अनुभाग के सभी थानों के पुलिस बल के साथ छावनी में तब्दील है ।

 

By - sagarttvnews

14-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.