पुलिस का बड़ा धमाका चोरी गई 51 मोटरसाईकिलों के साथ चोर गिरोह गिरफ्त में, इन जिलों में सक्रिय था गिरोह
मध्यप्रदेश के पन्ना मे पुलिस ने मोटरसाईकिल चोर गिरोह के 10 सक्रिय शातिर सदस्यो को किया गिरफ्तार किया गया है। इन शातिर आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 51 मोटर साइकिल कीमती 30 लाख रूपये की जप्त की गई है.पन्ना जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में पिछले कुछ समय से मोटर साइकिल चोरी होने की वारदाते घटित हो रही थी । पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्णा एस. थोटा द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना को गंभीरता से लिया जाकर मोटर साइकिल चोरी करने वाले आरोपियों की पतारसी एवं चोरी गई मोटर साइकिलो की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी अमानगंज उनि महेन्द्र सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी बृजपुर उनि भानु प्रताप सिंह चौहान एवं पुलिस सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया ।
उक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना आरती सिंह व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर ग्लैडविन एडवर्ड कार के मार्गदर्शन में चोरी की गई 51 मोटरसाइकिलों को बरामद किया जाकर मामले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पन्ना पुलिस इसे बड़ी सफलता मन रही है। दरहसल पन्ना जिले के बिभिन्न थाना क्षेत्र के अलग-अलग फरियादियों की रिपोर्ट पर पन्ना जिले के विभिन्न थानो में मोटर साइकिल चोरी होने संबंधी अपराध दर्ज किये गये थे। मामले में पन्ना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर मामले में 01 संदिग्ध व्यक्ति को पवई से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूँछताछ की गई । पूँछताछ पर उक्त संदेही द्वारा पुलिस अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पन्ना जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो और कटनी, दमोह तरफ विभिन्न स्थानो से मोटर साइकिलो को चोरी करना स्वीकार किया गया ।
उक्त संदेही व्यक्ति द्वारा बताया गया कि हम लोग चोरी की गई मोटरसाइकिलो को चोरी करने के बाद मोडीफाई करवा लेते थे । पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेही के बताये अनुसार मामले में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया किया गया और इन आरोपियों के कब्जे से पन्ना जिले से चोरी होने वाली करीब 30 मोटर साइकिलों सहित दमोह एवं कटनी जिले से चोरी होने वाली मोटर साइकिलो की भी बरामद की गयी.पन्ना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 51 मोटर साइकिल कीमती करीब 30 लाख रूपये की बरामद की गई है । मामले में 02 अन्य आरोपी फरार है जिन्हे पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जायेगा ।मामले में विवेचना जारी है।पसंना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की करीब 51 मोटर साईकिल कीमती 30 लाख रूपये की जप्त की गई हैं ।