तेज बारिश से मंडी में किसानों का रखा मक्का बहा,एमपी में दो दिन बाद बढ़ेगी सर्दी


 

मध्यप्रदेश के ग्वालियर, पचमढ़ी, रीवा और राजगढ़ में रातें सर्द होने लगी हैं। यहां रात का पारा 19 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। भोपाल-इंदौर में टेम्प्रेचर 21-22 डिग्री है। दिवाली तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रातें ठंडी हो जाएंगी। इधर, शुक्रवार को छिंदवाड़ा में दोपहर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। यहां सुबह से ही घने काले बादल छाए थे। तेज बारिश से कुसमैली अनाज मंडी में खुले में रखा मक्का बह गया। मंडी उप निरीक्षक विकास जैन ने बताया कि खरीदी के बाद मक्का खुले में रखा था, जो अचानक हुई बारिश के पानी में बह गया है।12 जिलों में अगले 2 दिन हल्की बारिश के आसार मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 12 जिलों में अगले 2 दिन हल्की बारिश और गरज-चमक होने का अनुमान जताया है।

 

लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से ऐसा होगा। 20 अक्टूबर से सिस्टम की एक्टिविटी घटेगी और बारिश का दौर थम जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश एवं उत्तरी तटीय तमिलनाडु के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया है। यह आगे बढ़ेगा और डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन भी सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में दक्षिणी क्षेत्र के कई जिलों में मौसम बदला रहने का अनुमान जताया है। 18 अक्टूबर को मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। यहां धूप निकली रहेगी।

19 अक्टूबर को बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।


By - sagarttvnews

19-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.