अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की सेक्रेटरी जनरल डोरीन ने एमपी का किया भ्रमण


 

एमपी के शिवपुरी जिले में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की सेक्रेटरी जनरल डोरीन बोगडन मार्टिन दल के साथ शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आई। उन्होंने शिवपुरी की ड्रोन दीदी और लखपति दीदी से मुलाकात की।यहां की महिलाएं तकनीक के सहारे आत्मनिर्भर हो रही है यह देखकर खुशी व्यक्त की। शिवपुरी की आजीविका मिशन से जुड़ी कई महिलाएं ग्रामों में कियोस्क सेंटर चला रही हैं।उनके साथ उनकी बेटी भी शिवपुरी भ्रमण पर आईं। सेक्रेटरी जनरल डोरीन बोगडन मार्टिन ने 26 नंबर कोठी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि आज महिलाएं तकनीकी का उपयोग करके आगे बढ़ रही हैं और यहां शिवपुरी में सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर होकर काम कर रही हैं उनसे मिलकर खुशी हो रही है।

 

मिशन से जुड़ी किशोरी रावत नाम की महिला  खेती, पशुपालन, सत्तू निर्माण से लेकर कई काम कर रही हैं।जिनसे आज वह आत्मनिर्भर होकर अपनी आजीविका चला रही है। समूह की महिलाओं द्वारा किए उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। जब उनसे पूछा गया कि आपके यहां आने का उद्देश्य क्या ,तो उनका कहना था कि हमारी वैश्विक संस्था वर्ल्ड टेली कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड एसेंबली दिल्ली में है।इसको ग्लोबल समिट हुई थी,इसमें इंडियन मोबाइल कांग्रेस की भागीदारी से पता चला कि भारत ने तकनीक में कई तरह की बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। यहां तकनीक हैरानी करने वाले ढंग से महिलाओं को स्व सहायता समूहों के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।इससे उनके परिवार और समुदाय में सुधार देखने में आ रहा है। यहां मैंने जो तुलना नहीं की जा सकने वाली सफलता की कहानियां देखी सुनी हैं उन्हें विश्व फलक पर साझा किया जा सकता है।

 

By - sagarttvnews

22-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.