अमिताभ बच्चन की सास और जया भादुड़ी की मां पूरी तरह से स्वस्थ, उनके निधन की अफवाह दिन भर उड़ती रही
अमिताभ बच्चन की सास और जया भादुड़ी की मां की निधन की खबर भोपाल सहित पूरे देश में फैल गई, जो कि अफवाह निकली, खुद इंदिरा भादुड़ी की केयर टेकर बबली ने बताया कि उनको फ्रैक्चर के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया है ,वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और वे बोल भी रही हैं। जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी के निधन की अफवाह मंगलवार को दिन में अचानक फैल गई और दुनिया भर में यह आग की तरह फैली। सोशल मीडिया पर इंदिरा भादुड़ी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चल पड़ा। उनके जीवन परिचय के साथ लोग इंदिरा भादुड़ी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने लगे तब उनकी केयरटेकर बबली ने मीडिया को बताया और कहा जो खबरे मीडिया में चल रही हैं वो पूरी तरह से फर्जी हैं।
भादुड़ी जी बिल्कुल ठीक हैं ।अमिताभ की सासु मां व जया की मां इंदिरा भादुड़ी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित एक अपार्टमेंट में रहती हैं जहां उनकी केयरटेकर उनका ख्याल रखती हैं। इंदिरा भादुड़ी की रीढ़ की हड्डी में परेशानी होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था किसी ने इंदिरा भादुड़ी के निधन की सूचना किसी को दे दी और यह खबर कुछ ही मिनिट में सोशल मीडिया से होती हुई पूरी दुनिया में फैल गई।
इंदिरा भादुड़ी के निधन की अफवाह फैलने पर उनकी केयरटेकर बबली ने कैमरे के सामने उपस्थित होकर सफाई दी। बब्ली ने कैमरे के सामने बताया कि इंदिरा भादुड़ी की रीढ़ की हड्डी में परेशानी है जिसकी वजह से उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चन परिवार के सदस्यों के उन्हें देखने भोपाल आने की खबर भी तेजी से फैली।हालांकि बबली ने कहा कि जब उनका स्वास्थ्य ठीक है तो अमिताभ बच्चन या ऐश्वर्या या उनका परिवार अभी क्यों आएगा । बबली ने उनको पता भी नहीं है कि उनको देखने कौन आने वाला है।