3 करोड़ बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा तो नगर पालिका ने बिजली कार्यालय पर कचरा डलवाया


 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने भिंड नगर पालिका का कनेक्शन काटा तो नपा अफसरों ने एकजुट होकर बिजली मुख्यालय के गेट पर दो ट्राली कचरा फिंकवा दिया है। इतना ही नहीं दोनों विभागों के कर्मचारी आमने-सामने भी हो गए। दरअसल एमपी के भिंड नगर पालिका पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिल बकाया है। इसे लेकर लगातार बिजली कंपनी द्वारा नोटिस दिए जा रहे थे। बिजली कंपनी ने गुरुवार रात नगर पालिका मुख्यालय का कनेक्शन कटवा दिया था। इस वजह से आज (शुक्रवार) नपा का काम का ठप रहा। इसके बाद बिजली कंपनी के महाप्रबंधक से मुलाकात करने के लिए परिषद के पाषर्द पहुंचे। इस पर महाप्रबंधक पीके जैन ने दो टूक शब्दों में बिल जमा कराए जाने की बात कही। इस पर पाषर्द नाराज हो गए और बिजली कंपनी महाप्रबंधक कार्यालय के सामने शहर का कचरा दलवा दिया। जानकारी के मुताबिक, भिंड नगर पालिका द्वारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से एचडी और एलटी लाइन के कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा भिंड शहर में पानी सप्लाई के लिए नलकूपों के लिए 64 बिजली कनेक्शन हैं। इन सभी कनेक्शन के बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं। भिंड शहर के बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक ने नगर पालिका सीएमओ को कई बार पत्र भी लिखा था।

 

यह सब करने के बाद भी जब बिल जमा नहीं किया गया तो बिजली कंपनी के महाप्रबंधक पीके जैन ने सख्ती दिखाई। अब भी यदि बिजली बिल नहीं भरा गया तो सीएमओ नगर पालिका सुंदरपुर, सीएमओ नगर पालिका परिषद रतनूपुरा, नगर पालिका ऑफिस चंबल कॉलोनी का भी बिजली कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई हो सकती है। भिंड शहर में 64 नलकूपों के माध्यम से 39 वार्डों में पानी सप्लाई हो रहा है। इन नलकूपों का भी बिजली बिल अब तक बकाया है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका सीएमओ ने समय रहते बिल जमा नहीं किया तो दीपावली पर लोगों के घरों में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो सकती है। क्योंकि बिजली अफसर अब बारी-बारी से नलकूपों के कनेक्शन काटे जाने की योजना तैयार कर रहे हैं। भिंड में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नगर पालिका को बकाया बिल जमा न करने पर नोटिस थामने और दफ्तर का कनेक्शन काटना भारी पड़ गया। नगर पालिका परिषद और अफसर ने एकजुट होकर भिंड शहर के बिजली मुख्यालय के गेट पर दो ट्राली कचरा फेंकवा दिया है। यह मामला सामने आते ही नगर पालिका और बिजली कर्मचारियों में आमने-सामने की ठन गई है।

 

दरअसल मामला यह है कि भिंड नगर पालिका पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का करीब 3 करोड़ करोड़ से अधिक का बिल बकाया था इसको लेकर लगातार बिजली कंपनी द्वारा नोटिस दिए जा रहे थे। बिजली कंपनी ने बीती रात नगर पालिका मुख्यालय का कनेक्शन कटवा दिया था आज शुक्रवार को बिजली न होने के कारण नगर पालिका का काम का ठप पड़ा था।इसके बाद बिजली कंपनी के महाप्रबंधक से मुलाकात करने के लिए परिषद के पाषर्दगण पहुंचे। इस पर महाप्रबंधक पीके जैन ने दो टूक शब्दों में बिल जमा कराए जाने की बात कही। इस पर पाषर्दगण नाराज हो गए। इसके बाद निर्णय लिया गया है कि बिजली कंपनी के महाप्रबंधक कार्यालय के सामने शहर का कचरा डाला जाएगा।इसी के चलते तत्काल दो ट्रॉली कचरा बुलाई गई और उसे महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एक बार दिया गया है। हालांकि इसका विरोध बिजली कंपनी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा किया गया परंतु पाषर्दगण की नाराजगी के सामने वे भी चुप हो गए।


By - sagarttvnews

26-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.