700 रुपए में नकली डीएपी खाद तैयार कर किसानों को 1300 में बेचता था BJP मंडल अध्यक्ष


 

एमपी के खंडवा में नकली डीएपी खाद बनाकर बेचने वाले बीजेपी मंडल अध्यक्ष को शनिवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। दरअसल, पिछले सोमवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नकली डीएपी से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि रूस्तमपुर निवासी महेश महाजन से खाद खरीदना था। पुलिस ने महेश के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। वहा से पता चला कि महेश अपने बाड़े में नकली डीएपी तैयार करता था। खालवा पुलिस ने शनिवार को महेश को कोर्ट में पेश किया। आराेपी को हरसूद कोर्ट ने जमानत दे दी। खालवा टीआई राजकुमार राठौर के मुताबिक आरोपी महेश महाजन बाजार में 700 रुपए के भाव में बिकने वाली कोरोमंडल खाद को इफको प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के नाम से प्रिंटेट बोरियों में भरकर बेचता था।

 

आदिवासी ग्रामीण अंचल में किसानों को यह बोरियां 1300 से लेकर 1500 रुपए तक में बेची जा रही थी।लोडिंग वाहन से नकली डीएपी की 34 बोरियां जब्त की गई थी। इस रैकेट में अन्य लोग भी शामिल है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। किसानों को ठगने वाला आरोपी महेश महाजन भाजपा से जुड़ा हुआ है। वह बोरगांव मंडल के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष है। भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल का कहना है कि प्रदेश संगठन को अवगत कराया है। उसे पद से निष्कासित किया जाएगा। इधर खालवा पुलिस के महेश के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। वह इंदौर से इफको प्रिंटेट थैलियां लाता था।

 

 

 

By - sagarttvnews

28-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.