सागर में 8 फीट लंबा अजगर रहवासी इलाके में घुसा ,स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर पकड़ा


 

सागर के रहली में पंढरीनाथ मंदिर के पीछे रहवासी इलाके में करीब आठ फीट लंबा अजगर घुस गया। मकान में अजगर देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम स्नेक कैचर के साथ मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू शुरू कराया।अजगर झाड़ियों के बीच छिपा बैठा था। जिसे कुछ देर की मशक्कत के बाद स्नेक कैचर अर्जुन बाबा ने पकड़ लिया। अजगर को पकड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्नेक कैचर अर्जुन बाबा ने बताया कि रेस्क्यू में पकड़ाया सांप अजगर का बच्चा है।

 

वो करीब आठ फीट लंबा था। समय रहते लोगों ने उसे देख लिया। जिससे कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।वन विभाग के रेंजर कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि रहली के पास पंढरीनाथ मंदिर के पीछे रहवासी इलाके में अजगर का बच्चा घुस गया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया गया है। स्नेक कैचर की मदद से अजगर को सुरक्षित कांसल पिपरिया के घने जंगल में छोड़ा गया है।


By - sagarttvnews

29-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.