नशामुक्त करने के लिए गांव वालों ने कसम खाई कि ना तो शराब बेचेंगे ना तो पियेंगे। .


 

एमपी के निवाड़ी जिले के ग्राम किशोरपुरा के हनुमान परिसर में शराब बंदी और युवाओं को नशे की लत से मुक्त कराने के उद्देश्य से बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट संजय सूर्यवंशी के नेतृत्व में हुआ। बैठक में सभी ने कसम खाई कि वो ना तो शराब बेचेंगे। और ना ही पियेंगे। 

ग्राम के सर्व समाज के लोगों ने प्रस्ताव रखा। कि गांव के अंदर कोई भी व्यक्ति कच्ची या पक्की शराब नहीं बेचेगा। गाँव में जो भी व्यक्ति शराब बेचने का काम करते थे। उन्होने भी भगवान को साक्षी मानकर क़सम ली है। और कहा है कि मेरे अपने जीवन में कभी शराब की बिक्री नहीं करूँगा। पंचायत ने यह भी निर्णय लिया। कि जो भी व्यक्ति गांव में शराब बेचेगा उसको 11 हजार के अर्थदंड के साथ जुर्माना देना पड़ेगा। पंचायत ने यह बैठक इसलिए की क्योंकि गांव के युवा नशे के आदि होते जा रहे है। और कुछ ठंव्यक्ति शराब के नशे में धुत्त होकर घर में बच्चों के साथ मारपीट और गाली गलौच करते है। इस कारण समाज में दुष्प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन शराब बंदी से गांव में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जायेगा। संजय सूर्यवंशी ने गांव के सभी लोगो को आश्वासन दिया कि वो गांव में सभी प्रकार की सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए साथ देंगे। इस तरह के काम से गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं में ख़ुशी का माहौल है। सभी ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट संजय सूर्यवंशी के कार्य की सराहना कर रहे है।  


By - sagarttvnews

04-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.