पटाखा गोदाम के पास खाद्य तेल पैकिंग यूनिट,एडीएम और एसडीएम ने कराया सील; तेल के सैंपल भी लिए


 

एमपी के बुरहानपुर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर में जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की। एडीएम वीर सिंह चौहान और एसडीएम पल्लवी पौराणिक के नेतृत्व में राजस्व अमले ने पटाखा गोदाम के पास संचालित खाद्य तेल पैकिंग यूनिट पर छापा मारा। यूनिट को सील करने की तैयारी की जा रही है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है। दरहसल जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार दोपहर 3 बजे ग्राम दर्यापुर में बड़ी कार्रवाई की। यहां अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान, बुरहानपुर एसडीएम पल्लवी पुराणिक टीम के साथ पहुंची और प्रिया इंडस्ट्रीज के नाम से संचालित तेज पैकेजिंग इंडस्ट्रीज को सील कर कराया। एडीएम वीर सिंह चौहान के अनुसार प्रिया फायर गोदाम के पास ही तेल कारखाना भी संचालित किया जा रहा है, जो नियमों के तहत नहीं

 

आ पा रहा है। पटाखा गोदाम और तेल कारखाने की दूरी बहुत कम है, इसलिए उसे सील कर दिया गया। कागज, नियमों को देखने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की टीम ने तेल कारखाने पर कार्रवाई करते हुए यहां पर होने वाली पैकेजिंग व तेल की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल भी लिए है। इसके लिए खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग की टीम भी साथ पहुंची थी। इसके अलावा पुलिस, राजस्व अमला भी शामिल रहा। अफसरों ने कहा फिलहाल दस्तावेज नहीं मिलने पर इंडस्ट्रीज को सील किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagarttvnews

09-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.