डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप,बेटे ने दी आंदोलन की चेतावना,एफआईआर दर्ज


 

मध्य प्रदेश के हटा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। शुभम शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके पिता संभू शर्मा को सर्प ने काटने के बाद अस्पताल में इलाज में देरी और लापरवाही की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। शुभम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अस्पताल की दुर्दशा और डॉक्टरों के रवैए की आलोचना की। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने शुभम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुभम ने कहा है कि वह हटा में जनांदोलन करेंगे और उच्च अधिकारियों से अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों के स्थानांतरण की मांग करेंगे।दरहसल शास्त्री वार्ड निवासी शुभम शर्मा का आरोप है। कि 28 अक्टूबर दिन सोमवार की देर रात उसके पिता संभू शर्मा को सर्प ने काट लिया था। जिसके बाद वह अपने पिता को इलाज के लिए सीविल अस्पताल ले गया। जहाँ ड्यूटी डाक्टर अनंत कुमार ने उनका बेहतर इलाज नही किया।

 

और एक पर्चा लिखकर नर्स के हवाले मेरे पिता को छोड़कर अपने चेम्बर में चले गए। इसके उपरांत उनके चेम्बर में जाकर देखा तो वह सो गए थे। मेने कई बार उनसे गुहार लगाई की मेरे पिता की हालत बिगड़ रही है। तो वह चेम्बर से बाहर आए वही नर्स ने ब्लड का सेंपल लेकर डाक्टर को दिखाया। तो उन्होंने दमोह रेफर कर दिया। जिस पर युवक ने 108 एम्बुलेंस से दमोह ले जाने की बात कही तो डॉक्टर ने निजी वाहन से ले जाने की सलाह दे डाली वही। दमोह जिला अस्पताल पहुचने के कुछ देर बाद उसके पिता की मौत हो गई। जिससे गुस्साए बेटे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सिविल अस्पताल के डाक्टरो पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया औऱ अस्पताल की दुर्दशा के बारे में एवं डाक्टरों के रवैए को ग़लत ठहराया

 

और सिविल अस्पताल के खिलाफ बृहद स्तर पर जनांदोलन करने की चेतावनी दी। लेकिन डाक्टरो को यह नागवारा गुजरा और नाराज सिविल अस्पताल के डाक्टरो ने लामबंद होकर हटा एसडीएम एवं पुलिस थाना में युवक के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है।  वही हटा थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि चिकित्सको ने एक शिकायती आवेदन दिया था जिस पर शुभम् शर्मा के खिलाफ डां अनंत कुमार के शिकायत पर धारा  296,351,3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले को जांच में लिया गया है। 


By - sagarttvnews

09-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.