किसानों ने ट्रांसफार्मर को फूल माला पहनाकर ,गाई आरती,10 दिन पहले खराब हुआ था ट्रांसफार्मर,फसलें भी हो रही थी खराब


 

एमपी के दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक में आने वाले बरखेड़ा बेस गांव में शनिवार सुबह नया ट्रांसफार्मर पहुंचने से किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। युवा किसानों ने ट्रांसफार्मर को फूल माला पहनाकर आरती भी गाई। करीब 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली सप्लाई नहीं हो रही थी, जिससे किसानों की फैसले खराब हो रही थी। किसान लगातार पटेरा बिजली केंद्र जाकर शिकायत कर रहे थे, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा था। शुक्रवार रात बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि हटा में ट्रांसफार्मर आ गया है।

 

गांव के किसान हटा ट्रांसफार्मर लेने पहुंचे और गांव लेकर आए। सुबह बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने गांव में ट्रांसफार्मर चालू कर दिया, इसके बाद किसान काफी खुश हो गए। युवा किसानों ने ट्रांसफार्मर पर फूल माला पहनाई और आरती गीत भी गाए। युवा किसान बृजेश ने बताया कि गांव में 10 दिनों से बिजली सप्लाई बंद थी, लोग तो परेशान थे ही साथ में फसलों की सिंचाई नहीं हो रही थी। फसले भी काफी हद तक खराब हो चुकी है, लेकिन यदि बिजली सप्लाई नहीं होती तो पानी के न मिलने के कारण बची हुई फसल भी खराब हो जाती। किसानों ने लगातार प्रयास किया। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी ने भी इसमें उनकी मदद की और आखिरकार उन्हें ट्रांसफार्मर मिल गया। उनके गांव में बिजली सप्लाई शुरू हो गई। अब बिजली सप्लाई शुरू होने के कारण खेतों में पानी की सिंचाई हो जाएगी जिससे उनकी फसलें बर्बाद होने से बच जाएगी।


By - sagarttvnews

18-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.