प्रेमी-प्रेमिका में कहासुनी फिर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ कर दी बड़ी अनहोनी,पुलिस ने किया गिरफ्तार


 

एमपी के छतरपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना में एक युवती की गोली मारकर मर्डर कर दिया। घटना छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड पर बनी एक बिल्डिंग में हुई। पुलिस के अनुसार, गोली चलाने वाले युवक ने कमरे में दो राउंड फायर किए और फरार हो गया। मृतक युवती का डेड बॉडी अर्धनग्न हालत में मिला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन यादव को नौगांव थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, तीन साल से युवती का सचिन यादव के साथ अफेयर चल रहा था, लेकिन परिवार वाले लड़की की सगाई कहीं और करवा चुके थे। मामले की जांच जारी है

 

और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी लगने पर एसपी अगम जैन, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, सीएसपी अमन मिश्रा, सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दरअसल स्थानीय लोगों के मुताबिक लखेरे बिल्डर्स की इस बिल्डिंग में करीब 25 स्टूडेंट्स किराए से कमरा लेकर रहते हैं। उसी बिल्डिंग में सचिन यादव और नीलेश नाम के दो युवक भी रेंट पर रहते हैं। घटना के करीब एक घंटे पहले देरी रोड इलाके में रहने वाली एक युवती स्कूटी से यहां आई थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बिल्डिंग का मालिक नीलेश लखेरा पत्नी का इलाज कराने ग्वालियर गया था।


By - sagarttvnews

30-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.