मिशन हॉस्पिटल में महिला का निधन, परिजनों ने लगाये लापरवाही के आरोप पुलिस से शिकायत


 

दमोह के इमलाई गांव में रहने वाली एक महिला की शहर के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई, परिवार के लोगों ने ठीक से इलाज ना करने का आरोप अस्पताल प्रबंधन पर लगाया है। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मिशन अस्पताल पहुंची और अस्पताल के स्टाफ से मामले की जानकारी ली।


मृत महिला के बेटे नीलेश ने बताया कि एक दिन पहले रविवार को मां का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। जिन्हें हम मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। ब्लड रिपोर्ट में इंफेक्शन बताया था। नर्स स्टाफ ने पूरा इलाज किया और सुबह करीब 4 बजे खबर मिली की मां का देहांत हो गया।अस्पताल की लापरवाही के कारण मेरी मां का निधन हो गया है। मैं चाहता हूं कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और की मां की मौत इस तरह ना हो।

एएसआई राकेश पाठक ने बताया कि इमलाई निवासी ज्योति रजक के साथ घटना हुई है परिजनों ने लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।मिशन अस्पताल के मैनेजमेंट प्रभारी मोईन जोसफ ने बताया कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई है। महिला को हार्ट अटैक आया था। जिनका बेहतर ढंग से इलाज किया गया था। इसके अलावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सच्चाई का खुलासा हो जाएगा।


By - sagarttvnews

03-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.