मंदिर के नीचे हुई खुदाई, अचानक मटके से आई खन-खन की आवाज, लूटने दौड़ पड़े लोग


 

दमोह से एक हैरान करने वाला मामला आया है. यहां एक गांव में मंदिर का निर्माण किया जा रहा था. इसके लिए खुदाई भी की गई. इस दौरान अचानक कुछ ऐसा मिला, जिससे सभी हैरान रह गए. दरअसल, यहां खुदाई के दौरान एक बर्तन के अंदर चांदी के सिक्के मिले. पूरा मामला रविवार रात रजपुरा थाना क्षेत्र के सादपुर गावं का है. अचानक खजाना मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई. इसके बाद लोग खजाना लूटने दौड़ पड़े.

 

दरअसल. सादपुर गावं में एक मंदिर का निर्माण चल रहा था. मंदिर के नींव की खुदाई के लिए जेसीबी मशीन चलाई जा रही थी. रात के वक्त चल रहे काम के दौरान अचानक एक घड़ा मिला. बर्तन जैसे ही जेसीबी के पंजे में फंसकर आया तो वहां मौजूद मजदूरों की नजर उस पर पड़ गई.

 

मंदिर में जिस वक्त खुदाई का काम चल रहा था उस वक्त बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस काम को देख रहे थे. जैसे ही जमीन से निकले बर्तन को लोगों भी हैरान रह गए. लोगों ने जैसे ही बर्तन को पास आकर देखा उनके होश उड़ गए. घड़े के अंदर से चांदी के पुराने सिक्के निकले. फिर कुछ लोगों ने मोबाइल से इन सिक्कों की फोटो खींच ली. इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों ने इन सिक्कों को लूट भी लिया.

 

बताया जा रहा है कि जमीन से निकले घड़े में 100 से 200 सिक्के मिले थे. इस सिक्कों को फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है. इन चांदी के सिक्कों पर 1903 लिखा है. जमीन की खुदाई से निकले इन सिक्कों की सूचना फिर रजपुरा पुलिस को दी गई. फौरन पुलिस की टीम मौके पर तो पहुंच गई, लेकिन उन्हें कोई सिक्का नहीं मिला.

 

 

 


By - sagarttvnews

10-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.