दो ट्रक आमने सामने आये और फिरFire की चपे-ट में आकर पूरी तरह से जल कर खाक
मंडला जिले के बरेला तिराहे पर स्थित मंदिर के सामने शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दो ट्रक आपस में टकरा गए और आग की चपेट में आकर पूरी तरह से जल गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ट्रक पल भर में धू-धू कर जल गए। हादसे के समय ट्रकों में कोई यात्री नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है
और सुरक्षा व्यवस्था बनाने के साथ-साथ तफ्तीश में जुट गई है। दरअसल करीब साढ़े तीन बजे जबलपुर हाइवे में बरेला तिराहे मंदिर के सामने दो ट्रक आपस में भिड़े और दोनों ट्रक आग की चपेट में आ जाने की वजह से पल भर में धू धू कर जल गए, मौके पर देखने से लगा जोरदार टक्कर की वजह से डीज़ल टैंक फूटने और लोहे के घर्षण और से आग लगी होगी,फिलहाल दुर्घटना में कोई अप्रिय संदेश नहीं मिली। मौके पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाने और तफ्तीश में जुट। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली।