सागर- गर्म कपड़े पहनें और घरों में रहे, जानलेवा हो सकती है सर्दी,किसानों को ठंड से बचने की सलाह


 

सागर जिले के बीना शहर में लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग लगातार अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहर के बाजारों में कई दुकानों के सामने अलाव जलाए जा रहे हैं। सर्दी के प्रकोप के कारण बाजार में कारोबार भी ठंडा है। रात-दिन कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। हवाओं में ठंडक होने से लोग ठिठुरन महसूस कर रहे है। कई दिनों से लगातार तापमान गिरता जा रहा है। जहां शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा तो वहीं आज रविवार को तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अगर बात अधिकतम तापमान की जाए तो वह 23 डिग्री रहा। तापमान गिरने से सब्जी के बगीचे में ओस की बूंदे जम गई। जिससे सब्जियों पर इसका असर दिखाई दे रहा है। रविवार को मौसम साफ रहा।

 

सुबह से ही धूप खिली रही। कोल्ड वेव चलने से कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। जो ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन कर घरों से निकले। गौरतलब है कि आगामी दिनों में भी तापमान गिरने के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे है। लगातार तापमान गिरने से जहां आम लोग तो परेशान हो रहे हैं। वहीं खेतों एवं सब्जी के बगीचों में ओस की बूंद जम गई। जिनसे मसूर, चना की फसल जिनमें फूल आ गए है। साथ ही बैगन, टमाटर की फसल के खराब होने की संभावना जताई जा रही है। अगर फसल खराब होती है तो सब्जी पहले से ही महंगी चल रही है। फसल खराब होने से और महंगी हो सकती है। जिसका असर लोगों की किचन पर पड़ेगा। 


By - sagarttvnews

15-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.