शोरूम में चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक बाइक से आई अचानक आवाज, फिर फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी


 

एमपी के दमोह में सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में अचानक आग लग गई। घटना के समय शोरूम में बाइक चार्ज की जा रही थी। आग की सूचना मिलते ही क्षेत्र की बिजली को बंद कर दिया गया और दमकल को बुलाया गया। हालांकि दमकल के आने से पहले ही दो बाइक जलकर खाक हो गईं। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि बाइक चार्ज करने के दौरान यह घटना घटित हुई है। घटना के समय शोरूम में बैटरी से संबंधित अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिसके चलते ब्लास्ट होने से आसपास क्षेत्र भी प्रभावित हो सकते थे।दरअसल 7:30 बजे उस समय हड़कंप के हालात निर्मित हो गए जब शहर के जबलपुर नाका स्थित मंडापेश्वर इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में अचानक आग भड़क गई। भड़ती आग को देख लोगों ने जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र सहित कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।

 

इसके बाद क्षेत्र की बिजली को बंद किया गया। और समय रहते दमकल पहुंची लेकिन इसके पूर्व ही इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम की दो बाइक जलकर खाक हो गई। वही जानकारी अनुसार यह घटना बाइक चार्ज करने के दौरान घटित हुई है। साथ ही लगी आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं लोगों की माने तो सोमवार शाम को यह बड़ी घटना टल गई अन्यथा बैटरी से संबंधित और भी सामान रखा हुआ था। जिसके चलते ब्लास्ट होने से आसपास क्षेत्र भी प्रभावित हो सकते थे।


By - sagarttvnews

16-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.