ईरान में हिजाब नहीं पहनने पर महिला सिंगर गिरफ्तार


 

ईरान में एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट के दौरान हिजाब न पहनने के आरोप में महिला सिंगर परस्तू अहमदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परस्तू ने 11 दिसंबर 2024 को यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह स्लीवलेस ड्रेस में गाना गा रही थीं। वीडियो में उनके साथ कुछ म्यूजिशियंस भी थे। वीडियो के वायरल होने के बाद, 12 दिसंबर को उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया गया और 14 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

परस्तू की गिरफ्तारी ईरान के उत्तरी प्रांत मजांदरान की राजधानी, सारी से हुई। उनके साथ वीडियो में दिख रहे दो म्यूजिशियंस, सोहेल फगीह नासिरी और एहसान बेराघदार को भी गिरफ्तार किया गया। इस वीडियो को यूट्यूब पर 16 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद परस्तू को कहां रखा गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

 

ईरान में हिजाब पहनना 1979 से अनिवार्य है, लेकिन 15 अगस्त 2023 को राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने इसे सख्ती से लागू करने का आदेश दिया। नए कानून के अनुसार, हिजाब के नियमों का उल्लंघन करने वाली महिलाओं को जुर्माना, कोड़े की सजा या कठोर जेल सजा हो सकती है। परस्तू अहमदी की गिरफ्तारी ने एक बार फिर हिजाब के नियमों पर बहस को ताजा कर दिया है।


By - sagarttvnews

16-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.