पति की ह-त्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, सिंगरौली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा


 

सिंगरौली जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का मर्डर कर दिया । घटना के अनुसार, महिला की शादी बीते 6 महीने पहले हुई थी, लेकिन वह अपने प्रेमी से बात करती थी, जिससे उसके पति के बीच आये दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। महिला ने अपने प्रेमी अनुज शाह के साथ मिलकर पति का मर्डर करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार, उसने अपने पति को मायके जाने के लिए कहा, लेकिन मायके में हत्या की योजना सफल नहीं हो पाई। इसके बाद, उसने अपने प्रेमी को 17 दिसंबर को मायके से वापस ससुराल जगमार मटिहवा घाट लौटते समय रास्ते में मर्डर करने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान, महिला ने अपने पति को मोटरसाइकल से पांच लोगों के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी बिंदु सिंह, प्रेमी अनुज शाह सहित अन्य दो बाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। दरअसल शादी वर्ष 2024 उसकी इच्छा के बगैर मृतक बिन्दु उर्फ चेतमन से शादी कर दी गई थी। माता पिता के दबाव में आकर उसने शादी कर ली। लेकिन वो अपने प्रेमी अनुज साहू से बात करती थी इसी बात को लेकर आये दिन मेरे - पति के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता था जिस पर मृतक की पत्नी एवं प्रेमी अनुज साहू के साथ मिलकर पति की मर्डर करने की योजना बनायी गई। योजना अनुसार उसने अपने पति को मायके जाने के लिये बोला जिसपर उसके पति द्वारा दिनांक 14-12-2024 को मायके ले जाया गया। लेकिन मायके में मर्डर की योजना सफल नही हो पायी जिसपर उसने अपने प्रेमी अनुज साहू को 17-12-2024 को मायके से वापस ससुराल जगमार मटिहवा घाट लौटते समय रास्ते में मर्डर  करने की योजना बनायी। जैसे ही मटिहवा घटी के आगे नैकहवा मेन रोड में कसदा पुलिया के पास गाड़ी रुकवाकर सौंच के लिये जंगल तरफ गई तभी मोटरसाइकल से पाँच लोग आकर मेरे पति के साथ मारपीट कर मर्डर कर दी।


By - sagarttvnews

19-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.