कांग्रेसियों ने किया थाने का घेराव,भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस से झ-ड़-प


एमपी के इंदौर में कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेसी आज पंढरीनाथ थाने पहुंचे। मामले को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे नाराज कांग्रेसी अपनी मांगों पर अड़े रहे और थाने के अंदर व बाहर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होती।

 

गौरतलब है कि संसद में हुई धक्का-मुक्की और बाबा साहब अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिए बयान को लेकर सियासत गर्मा गई। एक तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर माफी मांगने की मांग की। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर की फोटो लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शाह से उनके बयान पर माफी मांगने को कहा। इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन का घेराव कर दिया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर काला ऑयल फेंका। पत्थर भी फेंके। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हो गई। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर संसद में धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की है। निलंबित चल रहे कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि बीजेपी युवा मोर्चा ने कार्यालय आकर पत्थर फेंके, पेट्रोल बम फेंका और जूते- चप्पल फेंके। जिला प्रशासन से आग्रह और चेतावनी दोनों हैं कि अगर यह नई परिपाटी शुरू होगी, तो इसका इस्तेमाल आगे से हम भी करेंगे। संसद में गुरुवार सुबह I.N.D.I.A. गठबंधन बाबा साहब अंबेडकर पर दिए अमित शाह के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान भाजपा और विपक्षी सांसद आमने-सामने आ गए। इस घटना के बाद ही धक्का-मुक्की शुरू हुई।


By - sagarttvnews

19-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.