केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने खेतों पर पहुंचकर की फसलों की निगरानी ,लहराती फसलों को देख हुए खुश


 

विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने खेतों का दौरा किया और फसलों की स्थिति का जायजा लिया। शिवराज सिंह हर महीने अपने खेतों पर पहुंचकर फसलों पर निगरानी रखते हैं। उन्होंने इस बार खेतों में टमाटर, गेंदा के फूल और शिमला मिर्च की अच्छी पैदावार को लेकर खुशी जाहिर की। शिवराज सिंह ने अपने इस दौरे की जानकारी इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से साझा करते हुए लिखा, "किसान परिवार से आता हूं और किसान को अपने खेतों में आकर अद्भुत आनंद मिलता है। इसीलिए जब समय मिलता है,

 

विदिशा में अपने खेतों में आने का अवसर नहीं जाने देता। इस बार टमाटर और गेंदा के फूल का उत्पादन अच्छा है। शिमला मिर्च भी बढ़िया है। सचमुच किसानी का आनंद अद्भुत है।" उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोग उनकी इस सादगी और खेती से जुड़े रहने की भावना की तारीफ कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान के इस पहल से कृषि और किसानों की ओर उनका जुड़ाव स्पष्ट झलकता है।


By - sagarttvnews

27-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.