महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी मामले में महाकाल मंदिर समिति प्रशासक को हटाया


 

उज्जैन महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ को गुरुवार को हटा दिया गया। मंदिर समिति के नए प्रशासक कौन होंगे? इसका फैसला नहीं हो पाया है। कलेक्टर नीरज सिंह के मुताबिक, नए प्रशासक का फैसला भोपाल से होगा या स्थानीय पर, अभी यह देखना है। 14 अगस्त 2024 को धाकड़ को महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक की दूसरी बार कमान मिली थी। इसके पहले वे 2021 से 2022 तक मंदिर प्रशासक रहे। हालांकि, गणेश धाकड़ का कहना है कि उन्हें अब तक ट्रांसफर की कोई सूचना नहीं मिली है। यह एक्शन महाकाल मंदिर में एक हफ्ते से कर्मचारियों और पुरोहित के साथ प्रशासनिक अमले में चल रही खींचतान के बाद लिया गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक के रूप में शासन ने गणेश कुमार धाकड़ को 14 सितंबर 2021 को नियुक्त किया था। 1 साल 7 दिन के बाद 21 सितंबर 2022 को गणेश धाकड़ को हटाकर संदीप सोनी को मंदिर समिति का प्रशासक बनाया गया।

 

मंदिर में आग लगने की घटना के बाद संदीप सोनी को हटाकर मृणाल मीणा को मंदिर प्रशासक बनाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक रहे मृणाल मीना को 10 अगस्त को शासन ने आदेश कर बालाघाट कलेक्टर बनाया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर महाकाल मंदिर समिति का नया प्रशासक एडीएम अनुकूल जैन को नियुक्त किया। एक दिन प्रशासक रहने के बाद अगले ही दिन शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने पूर्व में मंदिर समिति के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को 14 अगस्त 2024 को दोबारा प्रशासक के पद पर पदस्थ कर दिया था।


By - sagarttvnews

27-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.