खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,रिसायकल करके बनाया जा रहा था खराब गुड़, 4 क्विंटल गुड़ नष्ट किया


 

मध्यप्रदेश के आगर मालवा के सुसनेर में खाद्य विभाग ने एक व्यापारी के गोदाम पर छापा मारकर रिसायकल करके बनाए जा रहे खराब गुड़ को नष्ट कर दिया। खाद्य विभाग ने 4 क्विंटल से अधिक खराब गुड़ के सैंपल लेकर उसे नष्ट किया। मामला तब सामने आया जब सुसनेर तहसील के ग्राम मैना में 2 दिन पहले 4 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए थे। ग्रामीणों ने खाद्य विभाग को शिकायत दी थी कि खराब गुड़ खाने से उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है। इसके बाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एल कुंभकार के नेतृत्व में एक टीम सुसनेर में व्यापारी सालग्राम के गोदाम पर पहुंची और जांच की।

 

जांच में पाया गया कि खराब गुड़ को रिसायकल कर नए गुड़ के क्यूब बनाए जा रहे थे। खाद्य विभाग ने 4 क्विंटल से अधिक खराब गुड़ को नष्ट कर दिया। खाद्य अधिकारी के अनुसार, गुड़ के सैंपल लेकर कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि दीपावली के पहले भी इस गोदाम पर खराब गुड़ रिसायकल करते हुए पकड़ा गया था और उसे नष्ट किया गया था।


By - sagarttvnews

30-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.