ढोल-नगाड़ों के साथ थाने पहुंची महिला, चोरी हुई बाइक मिलने की खुशी में पुलिस का जताया आभार


 

एमपी के इंदौर के खजराना थाने में एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया। एक महिला अपनी चोरी हुई बाइक मिलने की खुशी में ढोल-नगाड़ों के साथ, हाथ में पुष्पमाला और मिठाई लेकर थाना प्रभारी का आभार जताने पहुंची। थाने के भीतर ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनते ही पूरा स्टाफ सतर्क हो गया। जैसे ही महिला की आंखों में आंसू और हाथों में पुष्पमाला देखी गई, स्टाफ ने माजरा पूछा। परवीन नाम की महिला ने बताया, “10 अक्टूबर 2024 को मेरे बेटे की सीडी डीलक्स टू-व्हीलर बाइक चोरी हो गई थी। मैंने खजराना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हर दिन टीआई साहब से मिलकर गाड़ी ढूंढने की गुहार लगाई। तीन दिन पहले मुझे फोन आया कि मेरी बाइक मिल गई है। इस खुशी में मैं ढोल-नगाड़ों के साथ थाने आई हूं।”

 

इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ महिला थाना प्रभारी के रूम में दाखिल हुई और टीआई मनोज सिंह सेंधव पुष्पमाला पहनकर मिठाई खिलाकर शुक्रिया अदा किया। थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि राजीव नगर बड़ला निवासी फरियादी इमरान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीहोर की एक वाहन चोर गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की। गैंग के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद हुई। फरियादी को बाइक सुपुर्दगी पर दी गई। परवीन ने कहा, “मैं एक गरीब और बेसहारा महिला हूं। मेरे बेटे के लिए यह गाड़ी बहुत महत्वपूर्ण थी। इसे खरीदने के लिए मैंने पाई-पाई जोड़ी थी। खजराना पुलिस ने दिन-रात मेहनत कर मेरी गाड़ी वापस दिलाई। मैं टीआई साहब और उनकी टीम का दिल से धन्यवाद करती हूं।”थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने कहा, “हमारा काम लोगों की मदद और सुरक्षा करना है। लेकिन जब जनता इस तरह से हमें सम्मान देती है, तो यह हमारे लिए गर्व का पल होता है। इस तरह का सम्मान हमारी टीम को और मेहनत करने की प्रेरणा देता है।”

 

 

 


By - sagarttvnews

03-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.