स्कूली वाहन में सवार बच्चे और चालक जा रहे थे और फिर रस्ते से पहुंचे अस्पताल
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक स्कूली वाहन के पलटने से 13 लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार सुबह हैदरपुर रोड पर हुआ। वाहन में सवार बच्चों और चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का क्रुजर वाहन स्कूली बच्चों को लेकर हैदरपुर गांव से डाभियाखेड़ा जा रहा था। इस दौरान हैदरपुर के पास अचानक स्टीयरिंग फेल होने से वाहन सड़क किनारे एक खेत की मेढ़ में जाकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर सहित 13 लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है,
जिन्हें सीवल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन पलटने के बाद बच्चों की चीख पुकार मच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने वाहन का कांच फोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीवल भेजा गया। जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बच्चों को वाहन का कांच फोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीवल भेजा गया।