बाइक पर सवार थे तीन ग्रामीण और फिर हेलमेट के ग्लास से बाइक सवार पहुंच गया अस्पताल


 

एमपी के बुरहानपुर के खकनार तहसील के धावटी गांव में एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक चालक का हेलमेट के ग्लास से गला कट गया। उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। हादसा मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे का है। पाली गांव का फूलचंद नजर सिंह अपने दो साथियों के साथ बाइक से जा रहा था।

 

इस दौरान धावटी के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक खेत चली गई। हादसे में तीनों लोग खेत में जा गिरे। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस से उन्हें खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से उन्हें बुरहानपुर रेफर किया गया। फूलचंद को गले में ज्यादा चोट लगी है।खकनार टीआई अभिषेक जाधव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


By - sagarttvnews

08-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.