आज नहीं आएगी लाडली बहना की 20वीं किस्त, सीएम ने किया तारीख में बदलाव


मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश की लोकप्रिय और महत्वकांक्षी योजना में शामिल है। स्कीम की लाभार्थी महिलाओं के खातें में हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। नए साल पर भी इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लाडली बहना योजना की किस्त ज्यादातर महीने की दस तारीख को दी जाती है। 10 जनवरी निकल चुकी हैं l लेकिन लाडली बहनों को योजना की 20वीं किस्त  नहीं मिली है। सीएम मोहन यादव ने इसकी तारीखों में बदलाव किया है। इसकी जानकारी सीएम ने एक्स पर साझा की है।

 

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। वीडियो पोस्ट साझा करते हुए सीएम ने लिखा कि, ’12 जनवरी से प्रदेशभर में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ होगा। उसी दिन मैं शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील से लाड़ली बहनों के खातों में “लाड़ली बहना योजना” की राशि अंतरित करूंगा।’

 

बता दें कि एमपी के पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। शुरुआती महीनों में महिलाओं के खातें में सिर्फ 1000 रुपए ही ट्रांसफर किए जाते थे। लेकिन बाद में योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई।

 

 

 

By - sagarttvnews

11-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.