महाकुंभ में कैसे सोशल मीडिया ने हरषा ऋचरिया,अभय सिंह IIT बाबा और मोनालिसा भोंसले की ज़िंदगी बदल दी


 

दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ, जहाँ आस्था की डुपकी लगाने करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते है। लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में इस महापर्व में भारतीय संस्कृति के अनूठे रंगों के साथ साथ कई लोग भी रातोंरात मशहूर हो गए। ऐसे ही आज बताते है कैसे सोशल मीडिया ने हरषा ऋचरिया आईआईटी बाबा और मोनालिसा भोंसले की ज़िंदगी बदल दी |
महाकुंभ 2025 शुरू होने के बाद से ही अपनी भव्यता के कारण चर्चा में है। इसी दौरान एक वीडियो में सामने आई साध्वी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया। लोगों ने उन्हे सबसे खूबसूरत साध्वी होने का ताज उनके सर पहनाया। ये सुंदर साध्वी थी हर्षा रिछारिया।

 

 

महाकुंभ में हरषा ऋचरिया सोशल मीडिया की सुर्खियों में तब आईं जब उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। उनकी शांत और आकर्षक छवि ने उन्हें सुंदर साध्वी का खिताब दिला दिया। लेकिन इस अचानक मिली लोकप्रियता ने उनके जीवन में नई चुनौतियाँ भी खड़ी कर दीं। उनकी पहचान और आध्यात्मिकता पर सवाल उठाए गए। अब दुनिया सोशल मीडिया की है तो यहाँ तुरंत लोग अतीत को खंगालना शुरू कर देते है। ऐसे ही जब हर्षा के बारे में लोगो ने सर्च किया तो पता चला कि वह कभी मॉडल बनने की ख्वाहिश रखती थीं। इसके बाद, कई आलोचकों ने उनकी आध्यात्मिकता को लेकर संदेह जताया। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरषा का साध्वी बनने का फैसला सच्चा था, या यह महज प्रसिद्धि पाने का एक तरीका? हलाकि इन चुनौतियो से जूझते हुए हर्षा आज भी कुम्भ में संतो की सेवा में है।

 

 

प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी वाले बाबा नाम से अभय सिंह भी लगातार मशहूर हो गए। आधुनिक युग के अद्भुत साधु की पहचान मिली आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के पूर्व छात्र और लाखो का पैकेज छोड़कर आने वाले अभय सिंह चर्चाओं में आ गए। अभय सिंह आईआईटी बाबा के इंस्टाग्राम हैंडल के मुताबिक, वह मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं. अभय सिंह ने कई मीडिया इंटरव्यू में दावा किया है कि उन्होंने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की है. उनका सब्जेक्ट एयरोस्पेस था.जैसे ही उनके वीडियो वायरल हुए तो तमाम मीडिया चैनलों के रिपोर्टर और यूट्यूबर उनका इंटरव्‍यू लेने के लिए भीड़ मचाए हुए हैं। इस बीच, बाबा ने अपना पूरा रूप-रंग ही बदल लिया है। उन्‍होंने अपनी दाढ़ी के साथ मूंछे भी सफाचट करवा ली है। आज उनके पॉडकास्ट और इंटरव्यू ने उन्हें रातो रात लोकप्रिय बना दिया है।

 

 

ऐसे ही एक साधारण लड़की भी रातो रात असाधारण हो गयी। इस लड़की का नाम मोनालिसा भोंसले है। मोनालिसा महाकुम्भ में तब वायरल हो गईं जब उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर छाई। वीडियो में वो कुंभ मेले में माला बेचती हुई नजर आ रही थीं। उनकी सादगी, सूंदर आंखे, खूबसूरती और आत्मविश्वास ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा। मोनालिसा भोंसले ,इंदौर में फूलों की माला बेचती हैं। वह मूलरूप से खरगोन की रहने वाली हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में वीडियो के वायरल होने के बाद रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। उनकी आकर्षक आंखों और मुस्कान ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा। लेकिन यह अचानक मिली प्रसिद्धि उनके लिए मुश्किलें लेकर आई। अनचाही ध्यान और लगातार बढ़ती भीड़ के कारण मोनालिसा को कुंभ छोड़कर जाना पड़ा।

 

 

महाकुंभ जैसे आयोजनों में सोशल मीडिया ने न केवल श्रद्धालुओं को जोड़ने का काम किया, बल्कि हरषा, अभय सिंह और मोनालिसा जैसे आम लोगों को रातोंरात खास बना दिया। लेकिन शोहरत उन्हें ख़ुशी देने के साथ साथ चुनौतीपूर्ण साबित हुई।आज के डिजिटल युग में कैसे सोशल मीडिया लोगों की ज़िंदगियों को बदल सकता है—चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक ये तीनो इसका जीताजागता उद्धरण है

 

 

 


By - sagar tv news

28-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.