Indian Cricketers और उनके तलाक की कहानियां ,जानिए उनके Divorce की वजह


 

क्रिकेट और ग्लैमर का रिश्ता हमेशा से गहरा रहा है। मैदान पर अपनी जीत के लिए मशहूर भारतीय क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा का विषय बनती है। लेकिन क्या होता है जब ग्लैमर, प्रसिद्धि और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बिगड़ जाता है? आज के वीडियो में हम बात करेंगे उन भारतीय क्रिकेटर्स की, जिनकी शादी तलाक तक पहुंची  

हमारे इस लिस्ट की शुरुआत होती है मोहम्मद अजहरुद्दीन से। भारतीय क्रिकेट टीम के इस पूर्व कप्तान ने 1987 में नौरीन से शादी की थी। लेकिन 1996 में उनका तलाक हो गया। यह खबर तब और चर्चा में आई जब उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से जुड़ा। बाद में उन्होंने संगीता से शादी की लेकिन शादी के 14 साल बाद उनका भी तलाक हो गया। संगीता सलमान खान की गर्ल फ्रेंड रह चुकी है। दोनों की शादी की चर्चाये भी रही लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब संगीता अक्सर सलमान के साथ दिखाई देती है। 

अगली कहानी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की है। दिनेश ने अपनी पहली पत्नी निकिता से 2007 में शादी की, लेकिन कुछ ही सालों बाद उनका तलाक हो गया। दिलचस्प बात यह है कि निकिता ने बाद में दिनेश के साथी क्रिकेटर मुरली विजय से शादी कर ली। यह वाकया भारतीय क्रिकेट में काफी सुर्खियों में रहा। कहा गया निकिता का मुरली विजय से अफेयर वजह बना दोनों के तलाक का  

शिखर धवन, जिन्हें गब्बर के नाम से जाना जाता है, अपनी क्रिकेटिंग स्किल्स के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे। 2012 में शिखर ने ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा पहले से दो बेटियों की मां थीं, लेकिन शिखर और आयशा का रिश्ता काफी खास था। 2014 में उनके बेटे जोरावर का जन्म हुआ। हालांकि, यह खूबसूरत रिश्ता 2021 में टूट गया। शिखर और आयशा ने अलग होने का फैसला किया

 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इसी लिस्ट में शामिल होते हैं. शमी ने जून 2014 में हसीन जहां से शादी की. शादी के करीब चार साल बाद 2018 में शमी की जिंदगी में मानिए भूचाल आ गया था.2018 में हसनी जहां ने शमी पर दुर्व्यवहार और उत्पीड़न जैसे कई गंभीर आरोप लगाए. मौजूदा वक्त में शमी और हसीन जहां अलग-अलग रहते हैं. मामले में कानूनी कार्यवाही चल रही है.

 

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली ने पहले अपनी बचपन की दोस्त नोएला लुईस से शादी की थी। 2005 में दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया और विनोद कांबली ने बाद में पूर्व मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी कर ली, जिसके लिए उन्होंने ईसाई धर्म भी अपना लिया। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

 

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर ने पहले अपनी पहली पत्नी संध्या से शादी की थी। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2013 में उनका तलाक हो गया। संध्या ने मनोज पर दहेज और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बाद में मनोज प्रभाकर ने अभिनेत्री फरहीन से शादी कर ली।

 

यह थीं भारतीय क्रिकेटर्स और उनके तलाक से जुड़ी कुछ कहानियां। ऐसी और दिलचस्प कहानियों के लिए जुड़े रहें।


By - sagarttvnews

29-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.