रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी, टीम को देखते ही चौकीदार ने पैसे लेकर दौड़ लगा दी


 

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का है जहां एक रिश्वतखोर पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है। दिलचस्प बात ये है कि पटवारी तो पकड़ा गया है लेकिन रिश्वत के रूपए अब तक नहीं मिले हैं।जानकारी के मुताबिक बुधवार को छतरपुर के घुवारा के पटवारी देवेन्द्र राजपूत को लोकायुक्त की टीम ने 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

 

रिश्वतखोर पटवारी देवेन्द्र राजपूत ने फरियादी प्रकाश सिंह से जमीन के नक्शे की तरमीम कराने के एवज में 7 हजार रूपए की रिशव्त मांगी थी। फरियादी पूर्व में 2 हजार रूपए पटवारी देवेन्द्र को दे चुका था। जिसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त कार्यालय में मामले की शिकायत की। लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई को अंजाम दिया।लोकायुक्त डीएसपी उमा नबल आर्या ने बताया कि


By - sagarttvnews

30-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.