एमपी की पुलिस की सराहनीय पहल, जाम में फं-से श्रद्धालुओं को कराई भोजन की व्यवस्था


 

एमपी के कटनी पुलिस ने प्रयागराज महाकुंभ महापर्व में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सराहनीय पहल की है। प्रयागराज जाने वाले रास्ते में लगे भीषण जाम में फंसे लगभग 3000 लोगों के लिए पुलिस ने भोजन और पानी की व्यवस्था की। कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने स्वयं धनगवा पहुंचकर श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं प्रदान कीं। उन्होंने श्रद्धालुओं को धैर्य रखने और परेशान न होने की समझाइश दी। प्रयागराज महाकुंभ महापर्व में अत्यधिक भीड़ के कारण लोगों को तीन सौ किलोमीटर पहले पुलिस ने रोका था, जिससे हजारों गाड़ियों का भीषण जाम लग गया था।

 

दरअसल प्रयागराज उत्तर प्रदेश में महाकुंभ महापर्व के दौरान 48 घंटे तक के लिए श्रद्धालुओं के आने जाने पर रोक लगे होने व रीवा प्रयागराज मार्ग पर लगभग 10 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा हुआ है। जिसके कारण स्लीमनाबाद जिला कटनी-जबलपुर बॉर्डर ग्राम धनगवा में महाकुंभ में जाने और लौटने वाले अलग-अलग राज्यों के लगभग 3000 लोग वाहनों में फंसे हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को रोका गया है, जिसमें स्वयं पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन द्वारा धनगवा पहुंच कर श्रद्धालुओं को भोजन, पानी की व्यवस्था कराई गई, आवश्यक पुलिस बल लगाया गया है ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो।

 

 

 


By - sagarttvnews

10-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.