कार में सवार थे तीन युवक और लगी कार में आग फिर एक युवक के साथ अनहोनी, 2 पहुंच गए अस्पताल


 

एमपी के सिवनी मालवा में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक जिंदा जल गया, जबकि दो अन्य युवक किसी तरह से बचने में सफल रहे। हादसा कोटलाखेड़ी गांव के पास हुआ, जहां भोपाल से सिवनी मालवा लौट रही एक वेन्यू कार टवेरा कार से पीछे से टकराई। इसके बाद वेन्यू कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और उसमें आग लग गई।

 

कार सवार वंश राठौर और सूरज धनगर किसी तरह से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन अवतार सिंह राजपूत फंसा रह गया और जिंदा जल गया। अवतार की जान चले जाने की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि अवतार की बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए तीनों दोस्त भोपाल गए थे। लौटने के दौरान हादसा हो गया। अवतार सर्वेयर सुपरवाइजर का काम करता था। इस हादसे के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे सड़क की खराब हालत को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

 
 
 

By - sagarttvnews

19-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.