मीट मार्केट हटाने के प्रयास पर कांग्रेसियों का विरोध,बुलडोजर सहित नगर निगम की टीम वापसी


 

एमपी के खंडवा के बुधवारा बाजार में आज मटन मार्केट हटाने गई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटा रही जेसीबी मशीन पर लोग चढ़ गए और जमकर हंगामा किया। हंगामा बड़ा तो नगर निगम के अधिकारी बिना हटाए मौके से वापस लौटे।शहर के बुधवारा बाजार में बरसों पुराना मटन मार्केट को तोड़ने के लिए आज निगम का आमला पहुंचा था, इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान कांग्रेस पार्षद इकबाल कुरैशी भी आ गए और अधिकारियों को मटन मार्केट नहीं हटाने की चेतावनी दी।

 

वहां मौजूद भीड़ ने जमकर हंगामा किया, यही नहीं लोग निगम की जेसीबी मशीन पर खड़े हो गए और रास्ता रोक दिया। विरोध बड़ा तो निगम के अधिकारी बिना कार्रवाई के ही लौट गए।डिप्टी कमिश्नर सचिन सितोले ने बताया कि यह नगर निगम का मटन मार्केट है, जो काफी पुराना है और इसे तोड़ा जा रहा है। इसके बाद नए दुकानों को बनाया जाएगा। कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें समझाइश दी गई है और जल्द फिर से कार्रवाई की जाएगी। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यह बरसों पुराना मटन मार्केट है और अगर इसे तोड़ दिया जाएगा तो लोगों को रोजी रोटी का संकट आ जाएगा। वे चाहते हैं कि मार्केट को तोड़कर जो नई दुकानें बनाई जाएंगी, वे दुकानें उन्हें दी जाएं।


By - sagarttvnews

19-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.