महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप यात्री बस के सामने आई, 6 लोगों का निधन प्रशासन मौके पर


 

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक बार फिर दुखद घटना हो गई जिसमें 6 श्रद्धालुओं का दुखद निधन हो गया है यह दिल दहला देने वाली घटना एमपी के जबलपुर जिले में हुई है जहां बस और जीप की टक्कर हो गई इस घटना में कर्नाटक निवासी 6 लोग असमय काल के गाल में समा गए, तो दो जिंदगी से अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं 

 

 

 

बताया जा रहा है कि हादसा जबलपुर खितौला के पहरेवा बायपास पर सोमवार सुबह 4 बजे हुआ, जहां एक बेकाबू तूफान जीप पेड़ को तोड़ते हुए रॉन्ग साइड पर चली गई। इसके बाद बस से टकरा गई।  सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से कर्नाटक लौट रहे थे।

 

। घायलों को इलाज के लिए सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी सम्पत उपाध्याय, एएसपी सूर्यकांत शर्मा मौके पर पहुंचे। फिर घायलों सिहोरा सिविल अस्पताल गए।

 

कलेक्टर ने सिहोरा एसडीएम को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। घायलों के परिजनों को पुलिस-प्रशासन की टीम ने दुर्घटना की जानकारी दे दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद जबलपुर जिला प्रशासन ने उन्हें कर्नाटक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस को घायलों से बात करने में भाषा की समस्या आ रही है। दबी आवाज में सदाशिव ने बताया कि सभी लोग आसपास के गांव के रहने वाले हैं। किराए की टैक्सी लेकर शुक्रवार रात कर्नाटक के बेलगाम से रवाना हुए थे। रविवार को प्रयागराज कुंभ में स्नान के बाद रात को वापस लौट रहे थे।

 

सदाशिव का कहना था कि वह सबसे पीछे बैठा हुआ था। एक तेज धमाका हुआ, उसके बाद कुछ भी याद नहीं।

 

इसमें 

 

1. वीरुपक्शी गुमती, निवासी बेलगाम, कर्नाटक

 

2. बासविराज कुरती, निवासी गंगोंक

 

3. बालचंद्रा

 

4. राजू

 

5. सुनील

 

6. वीरना की मौत हो गई है


By - sagarttvnews

24-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.