Sagar-सब्जी की आड़ में खैर की तस्करी, वन विभाग ने रात 3 बजे जाल बिछाकर दो को दबोचा


 

सागर जिले के मालथौन वन परिक्षेत्र में सब्जी कैरेट की आड़ में कीमती खैर लकड़ी की तस्करी का खुलासा हुआ। वन विभाग ने रात 3 बजे पिकअप वाहन पकड़ा, जिसमें लकड़ी छुपाई गई थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

 

 

वन परिक्षेत्र अधिकारी को सूचना मिली थी कि जंगल से अवैध रूप से लकड़ियों से भरा वाहन निकलने वाला है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने नोनिया धामोनी वीट के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। बम्होरी माफी के पास यूपी 95 टी 0385 नंबर की पिकअप गाड़ी को रोककर जांच की गई। पूछताछ में चालक ने गाड़ी में सब्जियां भरी होने की बात कही, लेकिन जब टीम ने टोकरियां हटाकर जांच की तो अंदर कीमती खैर लकड़ी पाई गई।

 

 

वन विभाग की टीम ने वाहन और लकड़ियों को जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरिश्चंद्र पटेल निवासी छतरपुर और प्रकाश गौंड जिला ललितपुर के रूप में हुई है। वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से यह पता लगाया जा रहा है कि वे लकड़ी कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे।

 

 

 

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में जंगल से खैर की अवैध कटाई के मामले सामने आए थे। वन विभाग लगातार इस तरह की तस्करी पर नजर रखे हुए है। अधिकारी इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं और जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी संभव है।

 

 

 


By - sagarttvnews

03-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.