मध्यप्रदेश के छतरपुर में कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर ने अपने आवास पर खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही डीआईजी, एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। मामला छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना एरिया के पेप्टेक टाउन का है। टी आई अरविंद कुजूर एक जाबांज पुलिस अधिकारी थे। उनको पिछले साल दूसरी दफा केएफ रुस्तमजी सम्मान मिला था। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने आज पेप्टिक टाऊन स्थित निवास पर गोली मार ली । हादसे की खबर लगते ही मौके पर छतरपुर विधायक ललित यादव, SDM अखिल राठौर पहुंच गए हैं। घटना की वजह क्या है, यह अब तक अज्ञात है।
बंगले के अंदर डीआइजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन, ASP विक्रम सिंह, SDM अखिल राठौर जांच में जुटे हुए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। खुद को गोली मारने और मौत के कारणों की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। सभी अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। गोली किस रिवाल्वर से मारी है, यह भी अज्ञात है। फिलहाल, आशंका जताई जा रही है कि खुद की सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी होगी। जांबाज टीआई अरविंद कुजूर ने पुलिस विभाग का नाम रोशन करते हुए केएफ रुस्तमजी सम्मान पाने में सफलता हासिल की थी। . उन्हें एक जघन्य मामले में आरोपी को फांसी की सजा दिलवाने और हिंदू-मुस्लिम विवाद का निपटारा करने के लिए DGP द्वारा सम्मानित किया गया है. उन्हें साल 2023-24 के लिए विशिष्ट श्रेणी में आने के लिए पुरस्कार दिया गया है.टीआई अरविंद कुजूर को दूसरी बार मिला यह सम्मान मिला था।






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.