सिलेंडर के साथ रील्स बना रहे थे देवर-भाभी और फिर इस कारण तीन फ्लैट डैमेज


एमपी के ग्वालियर में एक सात मंजिला इमारत के एक फ्लैट में भीषण हादसा हुआ, जिसमें देवर-भाभी घायल हो गए और तीन फ्लैट डैमेज हो गए। हादसा इतना तेज था कि इसकी चपेट में पूरी इमारत आ गई और 100 मीटर दूर तक के दरवाजे उखड़ गए। दो लिफ्ट टूट कर नीचे आ गिरीं और कई कारों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। हादसा पहली मंजिल पर फ्लैट नंबर L-1 में देर रात करीब दो बजे हुआ। फ्लैट की दीवार गिर गई और देवर-भाभी घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

इसकी आवाज आई तो 14 वर्षीय बेटे ने रंजना को फोन कर इसके बारे में पूछा। इस पर रंजना ने कहा- जल्दी नीचे आ। जब वह नीचे पहुंचा तो रंजना झुलसी पड़ी थी। उसके कपड़े जल चुके थे। अनिल झुलसी हुई हालत में बाहर की ओर भाग रहा था। उसके शरीर पर भी कपड़े नहीं थे। बेटे ने रंजना के कपड़े बदले और पड़ोसियों के साथ दोनों को हॉस्पिटल लेकर आया। बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था। द लेगेसी प्लाजा में रंजना (34) और उसके पति संजीव जाट के नाम पर दो फ्लैट हैं। संजीव गांव में रहता है। रंजना अपने दो बच्चों अभिषेक (14) और सोनम (8) के साथ इसी बिल्डिंग में 7वें फ्लोर पर बने फ्लैट में रहती है।

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हादसा सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण हुआ। फ्लैट में रहने वाले लोग सिलेंडर से गैस लीक कर रील्स बना रहे थे, जिससे हादसा हो गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है


By - sagarttvnews

07-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.